कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को हर्ष लिंबाचिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। भारती के मां बनने की खबर इंटरनेट पर आग की तरह फ़ैल गई। जहां सभी ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां देते नजर आए। वही एक और वीडियो वायरल हुआ ,जिसे लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। दरअसल, ये वीडियो एक दिन पुराना है यानि भारती के डिलीवरी से पहले का है।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 2011 में शादी की थी
भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शो की शूटिंग के लिए मुंबई के फिल्म सिटी पहुंची थी। जहां अदाकार को देखते ही पैपराजी के कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई। इस दौरान भारती हर्ष को गले लगाते हुए रोती हुई नजर आई। जहां रोते हुए उन्होंने बोला कि, ” कब होगा बेबी” जिसके बाद वहां खड़े पैपराजी व अन्य लोग हसने लगते है। इसके बाद ही भारती पैपराजी के साथ मजाक करते हुए अपने सूट के लिए चली जाती है।
इस वीडियो को साझा कर मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने लिखा कि,” जो अपनी डिलीवरी के लास्ट दिन तक भी अपना कार्य कर रही है; भारती तुम्हें सलाम”! इस विडियो को यूजर्स द्वारा खूब देखा जा रहा है। जहां हर कोई भारती सिंह की तारीफ कर रहा है। बता दें कि, बीते दिनों यानि 3 अप्रेल को भारती ने अपने बेटे को जन्म दिया।
डिलीवरी से पहले भारती हर्ष लिंबाचिया से लिपट कर रोई थी
जिसकी जानकारी हर्ष और भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिया था। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, “लड़का हुआ है” और साथ में एक दिल वाली ईमोजी भी लगाई। इस तस्वीर के पोस्ट होते ही, सोशल मीडिया पर लाइक और कॉमेंट की भरमार हो गई। भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबाचिया के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं।