Advertisement

“The Kashmir Files” को जबरदस्त पब्लिसिटी मिल रही है। लोग सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कश्मीर में 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के साथ दिल दहलाने वाले अत्याचार को सभी लोग नहीं जानते थे, इस फिल्म के जरिये जान रहे हैं। मूवी में कई ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं जो आपको परेशान कर सकते हैं। फिल्म में बिट्टा कराटे का इंटरव्यू भी दिखाया गया है। उसका असली वीडियो Youtube पर है। फिल्म में वह एकदम सहज होकर हत्याओं की बात कुबूलता दिखा है। हकीकत में भी उसने यही बताया था कि मैंने करीब 20 लोगों का कत्ल किया था। इनमें कश्मीरी पंडित ही नहीं बल्कि कुछ मुसलमान भी शामिल थे।

बिट्टा कराटे ने किए थे चौंकाने वाले खुलासे

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री फिल्म “The Kashmir Files” के लिए लंबे वक्त से रिसर्च कर रहे थे। उन्होंने डॉक्यूमेंट्स और पीड़ितों से जानकारी लेकर कई सच्ची घटनाओं के स्क्रीन पर उतारा है। फिल्म में एक सीन है जिसमें आतंकी बिट्टा का इंटरव्यू दिखाया गया है। कश्मीर त्रासदी के वक्त वह कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के लिए काम करता था। इंटरव्यू में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।

बताया पहले कत्ल के बाद उसे कैसा लगा था

“The Kashmir Files” में आंतकी का इंटरव्यू है जिसमें वह बताता है कि उसे कत्ल करने का आदेश मिलता था। अगर आदेश मिलता तो वह अपनी मां को भी मार देता। हकीकत में बिट्टा कराटे ने भी यही बात कही थी। वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है। इसमें बिट्टा ने बताया था कि पहला कत्ल करने के बाद उसे अजीब सा लगा था इसके बाद नॉर्मल लगने लगा। बताया जाता है कि बिट्टा ने बहुत बुरी तरह कई कत्ल किए थे

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here