Advertisement

राजस्थान के उदयपुर में हनुमान मंदिर की छत पर 2 मुस्लिम युवकों द्वारा नॉनवेज बनाने की खबर है। आरोपितों के नाम ज़ाकिर हुसैन और नाजिम शेख बताए जा रहे हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने माँस खाने के बाद हड्डियों को मंदिर के परिसर में ही फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

घटना शुक्रवार 6 मई 2022 की है।

बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने मंदिर का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मामले पर ध्यान देने की अपील भी की है। वीडियो में गेट पर ‘जय श्री राम’ लिखे हनुमान मंदिर के आगे पुलिस बल तैनात दिख रहा है। मंदिर की छत पर सिलेंडर गैस और चूल्हे पर बर्तन रखे दिखाई दे रहे है । बर्तन को खोल कर दिखाए जाने पर नॉनवेज जैसा कुछ दिख रहा है।

यह भी पढ़िए : दिल्ली के शाहीन बाग में भी चलेगा बुलडोज़र, जानिए कब और कहाँ चलेगा!

इंडिया न्यूज़ की खबर के मुताबिक, “आरोपित लगभग 15 दिनों से हनुमान मंदिर की छत पर ही रह रहे थे। इस दौरान वो लगातर नॉनवेज बना कर खा रहे थे। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पार्षद कुसुम पवार को दी थी। लोगों के साथ पहुँच कर पार्षद ने वो सभी सामान सड़क पर फिंकवा दिए। बाद में हनुमान मंदिर परिसर को पानी से धुलवाया गया। पकड़े गए दोनों आरोपितों के बारे में स्थानीय लोगों का मानना है कि वो बिहार से सड़क बनाने के लिए बुलाए गए मजदूर हैं। आरोपितों को पहले भी मंदिर परिसर से जाने की चेतावनी मिली थी लेकिन वो नहीं माने। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी दोनों आरोपितों को नहीं पहचानते। पकड़े गए आरोपित ने छत पर माँस बनाना कबूल कर लिया है।”


एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक केस भूपालपुरा थाने में दर्ज हुआ है। आरोपितों पर धारा 295 के तहत केस दर्ज किया गया है। मंदिर अलीपुर इलाके के सामुदायिक भवन के पास बना है। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग मंदिर के आगे जमा हो कर विरोध कर रहे थे। मामले में शिकायत पार्षद कुसुम ने दी है। DSP जनरैल सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

Credit : opindia

 

Advertisement

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here