Advertisement

अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) बेहतरीन डांस के लिए मशहूर है वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। नोरा सिर्फ अपने डांस के लिए मशहूर नहीं है बल्कि वह शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है। गौरतलब है कि, नोरा फतेही कई फिल्मों में एक्टिंग में हाथ आजमा चुकी है और दर्शकों को उनकी एक्टिंग भी खूब पसंद आई। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए नोरा फतेही ने कड़ी मेहनत की।

इसी बीच नोरा का 10 साल पुराना वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह वीडियो उस दौरान का है जब उन्हें कोई जानता भी नहीं था। इस वीडियो में नोरा फतेही पहचानने में भी नहीं आ रही है। इस वीडियो को ‘द वायरल वीडियोज’ चैनल ने यूट्यूब पर शेयर किया है।

नोरा फतेही के पहले ऑडिशन का वीडियो है ये

वायरल हो रहे इस वीडियो में नोरा को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। वह बिना मेकअप के एक सिंपल लड़की की तरह दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) की आवाज भी काफी अलग लग रही है। इस वायरल वीडियो को नोरा फतेही के पहले ऑडिशन का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही वीडियो में डायरेक्टर की डिमांड पर एक्टिंग कर रही है जो काफी अच्छी लग रही है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

नोरा फतेही अलग-अलग एंगल में एक्टिंग कर रही है

वीडियो में देख सकते हैं कि नोरा खुद को इंट्रोड्यूस कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो नोरा का यह वीडियो उस दौरान का है जब उनकी उम्र केवल 20 साल की थी। वह वीडियो में अलग-अलग सिचुएशन में एक्टिंग करती हुई दिखाई दे रही है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वही फैंस भी कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “उनके हार्ड वर्क ने रंग दिखा दिया।” तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि, “ये अभी के मुकाबले पहले कितनी अलग दिखती थी.” इसके अलावा भी कई कमेंट्स किए गए।

बिग बॉस से सुर्ख़ियों में आई थीं नोरा फतेही

नोरा फतेही (Nora Fatehi) को सबसे पहले बिग बॉस-9 में देखा गया था। इस दौरान वह प्रिंस नरूला के साथ काफी सुर्खियों में भी रही थी। इसके बाद नोरा को बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग करने को मिले जिसके जरिए वो काफी पॉपुलर हुई। नोरा फतेही मूल रूप से एक मोरक्कन एक्ट्रेस है जिन्होंने अपनी दिलकश अदायगी और शानदार अभिनय से भारतीय सिनेमा में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है।

इन फिल्मों में काम कर चुकी है नोरा फतेही

बता दें, नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने साल 2014 में फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘रॉकी हैंडसम’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘भारत’, ‘मरजावां’, ‘बाटला हाउस’, ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह ‘कमरिया’, ‘साकी-साकी’ और ‘दिलबर-दिलबर’ जैसे गानों से मशहूर हुई।

Advertisement

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here