सुपरस्टार गोविंदा की गिनती सबसे लोकप्रिय अभिनेता के रूप में होती हैं। अपनी कॉमेडी और डांस से दर्शकों के दिलों में जगह बनायीं है। सभी आज भी उनके डांस के कायल है। वहीं उनकी कॉमेडी का तो कोई जवाब ही नहीं है। आज चाहे गोविंदा फिल्मों में सक्रिय ना हो फिर भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। सुपरस्टार गोविंदा की गिनती 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय अभिनेता के रूप में होती हैं। गोविंदा ने कॉमेडी और डांस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनायीं । लोग आज भी उनके डांस के कायल है।
दोनों की शादी साल 1987 में हुई थी
गोविंदा की कॉमेडी का तो कोई जवाब ही नहीं है। दोनों की प्रेम कहानी पूरी फ़िल्मी है। हाल ही में दोनों कलाकारों की शादी को 35 साल पूरे हुए है। बताया जाता है कि दोनों की शादी साल 1987 में 11 मार्च को हुई थी।
आइए दोनों की शादी की 35वीं सालगिरह के ख़ास मौके पर आपको हम दोनों की प्रेम कहानी से अवगत कराते हैं। आपको यह बता दें कि शादी के बंधन में बंधने से पहले और रिश्ते में रहने से पहले दोनों रिश्तेदार थे। दरअसल गोविंदा की पत्नी सुनीता की बड़ी बहन की शादी गोविंदा के मामा आनंद सिंह से हुई थी। जब गोविंदा शुरू में संघर्षरत थे तब वे तीन सालों के लिए अपने मामा के घर पर रहे थे। गोविंदा के मामा सुनीता के जीजा लगते है। सुनीता का भी अपनी बहन और जीजा के घर आना जाना लगा रहता था।
Also Read : MBA चायवाला को टक्कर देने आ गई ग्रैजुएट चायवाली, जॉब नहीं मिली तो पटना में ही खोली चाय की दुकान
इस तरह से दोनों एक दूसरे को जानने लगे थे। अपने मामा के घर पर ही दोनों मिले थे। हालांकि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हो जाया करता था। दोनों के बीच ज़रा भी नहीं बनती थी। हालांकि ‘डांस’ की बदौलत दोनों एक दूजे के बेहद करीब आ गए थे।दोनों को ही डांस का बेहद शौक था और यही शौक दोनों के बीच के प्रेम की वजह भी बना। दोनों ने आगे जाकर साथ में कई डांस शोज किए। इसी बीच दोनों एक दूजे पर अपना दिल हार बैठे