Advertisement
आप नारियल तेल को बालों में लगाते हैं। स्किन को मुलायम बनाए रखने के लिए सर्दियों में इस्तेमाल करते हैं। अब आप नारियल तेल को अपनी नाभि में लगाएं और पाएं ये सेहत लाभ

आप अब तक बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में भी करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि नाभि में भी नारियल तेल लगाया जाता है? जी हां, आप जब नाभि में नारियल तेल लगाते हैं, तो कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। हेल्दी रहने के लिए नारियल तेल कई तरह से फायदेमंद होता है। कई तरह के पोषक तत्वों और सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है नारियल तेल। आप इस तेल को बालों में लगाते हैं। स्किन को मुलायम बनाए रखने के लिए सर्दियों में इस्तेमाल करते हैं। लिप बाम भी इस तेल से तैयार होता है। अब आप नारियल तेल को अपनी नाभि में लगाएं और पाएं ये सेहत लाभ

नाभि में आप कई तरह के तेल जैसे सरसों, लौंग, नारियल तेल आदि लगा सकते हैं। नारियल तेल लगाने से नाभि के जरिए गर्भ में पल रहे शिशु को पोषक तत्व मिलते हैं। दरअसल, नाभि के जरिए अम्बाइलिकल कॉर्ड से बच्चों को सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। जब आप नाभि में नारियल का तेल डालकर मसाज करती हैं, तो इससे शरीर के अंदरूनी अंगों को फायदा होता है।

फर्टिलिटी की समस्या से आप परेशान हैं, तो इस तेल में मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स फर्टिलिटी क्षमता को सुधार सकते हैं। नाभि में तेल की कुछ बूदें डालकर मालिश करें। इससे बेली फैट कम हो सकता है। बेली में फैट होने से भी फर्टिलिटी क्षमता प्रभावित होती है।

मासिक धर्म के दौरान आपको पेट में दर्द, ऐंठन, क्रैम्प की समस्या अधिक हो, तो आप नारियल तेल नाभि में लगाएं। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो पीरियड्स में होने वाली सभी समस्याओं को कम कर सकता है।
नारियल का तेल नाभि में लगाकर रात में सोएं। इससे आंखों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। आंखें ड्राई नहीं होंगी। आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है।

Watch Video

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here