भारत के सभी व्यक्ति अभिनेता अजय देवगन के नाम को जानते है। अजय देवगन का नाम बॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं में आता है। अजय देवगन बॉलीवुड क्षेत्र में अभिनय और निर्देशन दोनो के लिए जाने जाते है। उन्होंने अपने जीवन में काफी फिल्मों में कार्य किया है, जिसे जनता द्वारा भी सराहा गया है।
आपको बता दे अपने बॉलीवुड करियर के प्रारम्भिक दौर में अजय देवगन लड़कियों के दिल की धकड़ना हुआ करते थे। यहीं वो मुख्य कारण रहा है जो बॉलीवुड के अभिनेत्री के साथ उनके अफेयर की चर्चा जोरों शोरों पर रहती थी। अजय देवगन ने अपने इस बॉलीवुड सफर में 30 वर्ष पूरे कर लिए है।
इस लंबे सफर अजय देवगन का नाम करिश्मा और रवीना जैसी बड़ी हस्तियों के साथ चर्चा में रहा है। लेकिन इस अभिनेता ने अपनी वैवाहिक पारी की शुरुवात अभिनेत्री काजोल के साथ की। आइए हम जानते है उन तमाम हसीनाओं के बारे में जिनके साथ इस अभिनेता के नाम की चर्चा रही है।
जी हां आज हम आपको उन सभी अभिनेत्री के नाम बताते है जिनका नाम अभिनेता अजय देवगन के साथ चर्चा रहा था। अभिनेता अजय देवगन का नाम अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज, तब्बू, मनीषा कोइराला, रवीना टंडन, कंगना रनौत, करिश्मा कपूर और काजोल के साथ चर्चा में रहा है। तब्बू ने एक इंटरव्यू में खुद खुल्लासा किया की वो अभिनेता अजय देवगन की वजह से कुंवारी रह गई। सूत्रों की माने तो अजय देवगन पर रवीना टंडन द्वारा कुछ आरोप भी लगाए गए।
इन सबके बाद अजय देवगन ने काजोल के साथ वर्ष 1999 में वैवाहिक बंधन में बंध गए। इन दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से हुई।